फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में नहरी पानी, फैमिली आईडी और साफ-सफाई की आईं शिकायतें

विज्ञापन
09जेएनडी07: समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने की। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि पेयजल, सीवर, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का निपटान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने कहा कि यदि कोई समस्या जिला स्तर पर सुलझना संभव न हो, तो उसे बिना देरी उच्च अधिकारियों को भेजा जाए।
शिविर में कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें ढिगाना के रघुवीर सिंह ने नहरी पानी की खाल खुलवाने, शिव कॉलोनी की मनीषा ने फैमिली आईडी में सुधार, और आसन निवासी विजेंद्र ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

वहीं, डिफेंस कॉलोनी के निवासियों ने वार्ड-17 के पार्क में झूले, लाइट और साफ-सफाई के कार्यों को पूरा करवाने का मुद्दा उठाया। जींद-हांसी मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने और भिवानी रोड बाईपास पर मैनहोल के ढक्कन ठीक करने की मांग भी प्रमुख रही।
डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान और सीटीएम मोनिका रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें