फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रॉपर्टी आईडी फर्जी तरीके से नाम करने की दी शिकायत

Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी 23-शिकायत लेकर लघु सचिवालय परिसर पहुंचे सैनी मोहल्ला के लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। सैनी मोहल्ला के लोगों ने एडीसी विवेक आर्य से मिलकर कॉलोनी के ही एक युवक सहित कुछ अन्य युवकों की ओर से पंचायती जमीन की प्रॉपर्टी आईडी फर्जी तरीके से दूसरे के नाम करवाने की शिकायत दी है। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सांठगांठ कर यह फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनवाई है। एडीसी विवेक आर्य ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को सैनी मोहल्ला निवासी भाजपा नेता हरिदास सैनी, पूर्व पार्षद रूपराम, डेरा ज्वालमाला के महंत स्वामी सदानंद, जसवंत सैनी, संतराम सैनी, राहुल सैनी, रमेश सैनी, जयपाल सैनी, राजेश कुमार, सतीश सैनी, आनंद ने कहा कि उनके मोहल्ले में पंचायती जमीन है जो कि सैनी समाज की है। उन्हीं के कॉलोनी के एक युवक ने नगर परिषद के कर्मचारियों की सहायता से पंचायती जमीन की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी एक सभा के नाम बनवा ली। यह जमीन सैनी समाज की पंचायती जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें