14जेएनडी13: बुड्ढा खेड़ा लाठर गांव में केक काटकर आंबेडकर जयंती मनाते हुए। स्रोत ग्रामीण
जींद। ग्राम बुड्ढा खेड़ा लाठर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच अनीता देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणामों में प्रश्नोत्तरी में सुमित प्रथम, रवि द्वितीय और रामबीर तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम, कुसुम ने द्वितीय और तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद राशि के साथ संविधान की प्रस्तावना व बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।