फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर

Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी26-जुलाना के अस्पताल में वॉल पुट्टी से दरारों को भरते मजदूर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन जर्जर हालत कई वर्षों से है। छत से सरिया भी दिखाई देता है।
विज्ञापन

कई बार तो छत से कंक्रीट कर्मचारियों के ऊपर भी गिर चुकी है। विभाग की ओर से इसकी मरम्मत की मांग भी की गई। सरकार ने मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ की राशि मंजूर की।
मरम्मत शुरू होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने देखा कि मरम्मत की जगह सीधी वाॅल पुट्टी लगाकर खानापूर्ति की जा रही है।
दीवारों से ईंटें भी दिखाई दे रही हैं और छत पर सरिया भी दिख रहा है। कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं।
दरारों को भी वाॅल पुट्टी से ही भरा जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहा है। कई बार कर्मचारियों ने काम बंद करने के लिए भी बोला लेकिन ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि इमारत की मरम्मत का काम सही ढंग से किया जाए।
बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर में पानी भर जाता है, मरीजों को अस्पताल में पानी से होकर आना पड़ता है।
ठेकेदार की ओर से अस्पताल का लेवल भी सड़क से नीचा किया जा रहा है जिससे फिर से जलभराव की समस्या पैदा होगी। ठेकेदार की ओर से काम में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें