फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए नियमों के विरोध में आढ़ती, बोले किसान गेहूं लेकर मंडी में न आएं

विज्ञापन
04जेएनडी24-अनाज मंडी बंद रखने का ऐलान करते हुए प्रधान जयदेव बंसल और अन्य आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दा फूड ग्रेन अनाज मंडी एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को प्रधान जयदेव बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों ने अनाज मंडी को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि किसान मंडी में गेहूं लेकर आते हैं तो उनका अनाज नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही मिल मालिकों और मंडी के अन्य आढ़तियों को भी इस फैसले का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसोसिएशन ने किसानों से अपील की है कि वे गेहूं की फसल मंडी में न लेकर आएं ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि फसल खरीद के नए नियम सही नहीं हैं और इन्हें जबरन लागू किया जा रहा है। प्रधान जयदेव बंसल ने कहा कि पहले की तरह ही गेहूं खरीद प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए। नए नियमों से किसानों और आढ़तियों को परेशानी होगी। वहीं आढ़ती सतपाल मोर ने बताया कि सभी आढ़तियों ने एकमत होकर इस निर्णय का समर्थन किया है और किसानों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

आढ़ती शशिकांत शर्मा ने बायोमीट्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर लागू करना मुश्किल है। यदि कोई किसान रात में मंडी पहुंचता है तो उसकी सत्यापन प्रक्रिया कैसे होगी। प्रशासन और किसानों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। पुराने तरीके से ही खरीद प्रक्रिया जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें