फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईंट भट्ठों पर जाकर मरीजों के लिए खून के सैंपल

विज्ञापन
25जेएनडी06-नगूरां ईंट भट्ठे पर मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को नगूरां, दिल्लूवाला, दालमवाल समेत अन्य गांवों के हाई रिस्क एरिया ईंट भट्ठे, पोल्ट्री फार्म, डेयरी फार्म पर डेंगू-मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की।
विज्ञापन


टीमों ने ईंट भट्ठों के आसपास या फिर आवासीय क्षेत्रों में पानी के गडढे, पुराने टायर, टूटे बर्तन और कचरे के ढेर में लार्वा की जांच की। जिन मजदूरों को बुखार की शिकायत मिली, उनकी खून की जांच की। टीम ने प्रवासी मजदूरों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, गड्ढों में पानी जमा न होने देने, शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनने और रात को मच्छर दानी को उपयोग करने की सलाह दी।

इसके अलावा ईंट भट्ठा, हैचरी और डेयरी मालिकोंं को निर्देश दिए कि मजदूरों को तुरंत प्रभाव से मच्छरदानी उपलब्ध करवाएं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी नरेंद्र कुमार, कुलदीप, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें