06जेएनडी34: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विवाह समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देत
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी और पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम सैनी के पुत्र डॉ. नीतेश के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने वर-वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का एक पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार है जो दो परिवारों को प्रेम और विश्वास के बंधन में जोड़ता है। उन्होंने कामना की कि डॉ. नीतेश और उनकी जीवनसंगिनी डॉ. योगिता का दांपत्य जीवन खुशियों, समृद्धि और आपसी स्नेह से परिपूर्ण रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सफीदों विधायक राम कुमार गौतम, असंध विधायक योगेंद्र राणा, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, चेयरमैन अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल मौजूद रहे।