फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश

Sat, 30 Nov 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी47: क्लीनिक की जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। स्वयं
विज्ञापन
रोहतक रोड पर मेडिकल हाॅल तथा क्लीनिक पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा डालकर दस्तावेजों की जांच की। मेडिकल हाॅल में दवाइयों के रखरखाव का रिकाॅर्ड ठीक नहीं मिला। टीम ने दोनों स्थानों की जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी है। आगामी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड पर एक मेडिकल हॉल तथा क्लीनिक के संचालन में खामियां हैं। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंसपेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें एएसआई कर्मबीर को शामिल किया गया। जब टीम में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीण, जिला ड्रग कंट्रोलर गीता को भी शामिल किया गया। इस दौरान क्लीनिक संचालक डाॅ. सुशील की डिग्री सही पाई गई, जबकि मेडिकल हाल संचालक अजमेर के दस्तावेज तो सही मिले, लेकिन दवाइयों का रिकार्ड ठीक नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग ने दोनों की रिपोर्ट बना कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें