21जेएनडी49-पिल्लूखेड़ा में घी की डायरी पर पहुंची खाद्य एव सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम।
- फोटो : अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
जींद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर गुड़, घी, पनीर और नमकीन के आठ सैंपल भरे। टीम ने उन्हें जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत मिलने पर पिल्लूखेड़ा में घी फार्म पर दस्तक दी। टीम ने देशी घी और वनस्पति ऑयल, करियाना स्टोर पिल्लूखेड़ा से गुड़ और नमकीन, दूसरी घी फर्म से घी और पनीर के सैंपल भरे। वहीं, सब्जी मंडी जींद से गुड़ के सैंपल भरे। दुकानों और घी फर्मों से भरे गए सैंपलों को जांच के लैबोरेट्री भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से आठ सैंपल भरे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।