फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूतियों को देवीलाल, सर छोटूराम का नाम पाठ्यक्रम से हटाने पर फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकते इनेलो कार्यकर्ता - फोटो : bureau
विज्ञापन
युवा इनेलो, इनसो द्वारा चौधरी देवीलाल, सर छोटूराम का स्कूली पाठ्यक्रम से नाम हटाने पर सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। सात दिनों के अंदर हरियाणा पाठ्यक्रम में दोबारा दोनों महापुरुषों का पाठ्यक्रम शामिल न किए जाने पर सीएम मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंके जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


युवा इनेलो कार्यकर्ताओं, इनेलो पदाधिकारियों, सदस्यों ने नए बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक रोष जुलूस निकाला। यहां सीएम का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व युवा इनेलो हलका अध्यक्ष नसीब घसो, इनसो के जिलाध्यक्ष अनुराग खटकड़ ने किया। नसीब घसो ने कहा कि देश, प्रदेश के हितों को लेकर हमेशा चौ. देवीलाल ने लड़ाई लड़ी।

किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर हितों को सर्वोपरि रखा। प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनका नाम है। पांचवी कक्षा की हिंदी की पाठ्य पुस्तक से हरियाणा गौरव पाठ को खत्म करना सरासर गलत है, इससे तरह की ओछी राजनीति कर सरकार की महापुरुषों के नाम भूलाना चाहती है, लेकिन जो लोगों के मनों में बस चुके हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह का निर्णय लेकर सरकार ने महापुरुषों का सम्मान करने वालों को भी ठेस पहुंचाई है। आज देश में जो बुढ़ापा पेंशन मिल रही है वह बुजुर्गों को सम्मान देने की चौधरी देवीलाल की सोच थी। सरकार को पहले इस तरह के रोष प्रदर्शन करके चेतावनी दी जा रही है।

सरकार ने जल्द ही पाठ्यक्रम में पाठ को नहीं शुरू किया तो प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवा आंदोलन करेंगे। इसमें किसान, मजदूर, व्यापारी भी शामिल होंगे। नसीब घसो ने कहा कि केंद्र में बीरेंद्र सिंह मंत्री हैं, आज युग पुरुष चौधरी देवीलाल के साथ-साथ सर छोटूराम के नाम का पाठ्यक्रम भी हटाया जा रहा है।

वो कुर्सी न चली जाए इसके चक्कर में कुछ नहीं बोल रहे हैं। बीरेंद्र सिंह अगर महापुरुषों को सम्मान देते हैं तो उन्होंने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए ताकि पाठ्यक्रम से उनका पाठ हटा कर उनके सम्मान को जो ठेस पहुंचाने का काम किया है वह सम्मान वापस आ सके। इस मौके पर मंदीप काकड़ोद, सोनू घसो, सचिन काकड़ोद, ईश्वर फौजी खटकड़, सचिन डोहाना खेड़ा, विक्की धनखड़ी, निवासा, संदीप घसो, मनीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें