फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे के बाद शुरू हो सप्लाई, अधिकारी बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में शहर के अनेक उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। हर रोज अघोषित कट लग रहे हैं। शिकायत केंद्र के फोन पर बात नहीं हो पाती अधिकारियों से बात करें तो कभी फ्यूज उड़ने तो कभी तार टूटने की बात करते हैं। रविवार रात को हुडा कांपलेक्स के निकट लगे ट्रांसफार्मर से पहले तो बिजली कभी कम तो कभी ज्यादा होती रही।
विज्ञापन


इससे भयभीत लोगों ने अपने बिजली के उपकरण बंद कर लिए। इस समस्या को लेकर अधिकारियों से बात की गई तो अपना मेन स्वीच बंद करने का जबाव मिला। उसके बाद बिजली गायब हो गई जो सुबह तक नहीं आई। सोमवार सुबह उपभोक्ताओं ने बिजली नहीं आने की बात दोहराई तो अधिकारियों ने बताया कि अपोलो चौक पर तार टूटी है उसे ठीक करने में समय लगेगा।

उस समय तक लोगों के इंवर्टर भी जबाव दे चुके थे। दोपहर होते होते गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया, लेकिन तार जोड़ने में निगम के अधिकारियों को 12 घंटे लगे तब कहीं जाकर बिजली चालू हो सकी। रेलवे रोड़, आदर्श नगर और बीरबल के लोगों की शिकायत है कि इस ट्रांसफार्मर का हर रोज फ्यूज उड़ता है।
विज्ञापन


महीने में चार बार तार टूटती है, लेकिन विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। उपभोक्ता कई बार बता चुके हैं कि इसकी तारें कमजोर है लेकिन अधिकारी शायद कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं कि तार टूटकर किसी इंसान की जान लें तब कहीं जाकर कोई कदम उठाया जाए।


ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड, रात को नहीं कर सकते चेकिंग : जेई
उपभोक्ताओं की इस समस्या को लेकर बिजली निगम के जेई किशोरीलाल से बात की गई तो उन्होंने माना कि ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड है जिससे कई बार फ्यूज उड़ता है और कई बार तार ब्रेक होती है लेकिन रात को चेकिंग नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें