फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बादल छाए, बारिश का इंतजार...उमस से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी05-बुधवार सुबह उमस के चलते सुनसान नजर आ रहा हाइड्रोजन प्लांट रोड। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कई दिनों से बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ रहा है। दोपहर होते-होते धूप के तेवर और तीखे हो गए जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से निकली तेज धूप का असर देर शाम तक बना रहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों और दुकानों में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ गया जिससे बिजली की खपत में भी इजाफा हुआ।
वहीं बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। इस समय धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त बारिश जरूरी मानी जा रही है। बादल बनने के बावजूद बरसात नहीं होने से खेतों में नमी कम होने लगी है। सीमित सिंचाई संसाधन वाले किसानों को फसलों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पांडू-पिंडारा, मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन सभी क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। किसानों को मौसम पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें