जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की शोधार्थी छात्रा ने लिपिक पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ऐंठ का आरोप लगाया है। शोधार्थी ने सदर थाने में आरोपी लिपिक के खिलाफ एफआईआर लिखाई है।
शोधार्थी छात्रा ने एफआईआर में बताया कि वह सीआरएसयू के डिपार्टमेंट में एक विषय अध्ययन कर रही है। तीन सितंबर 2024 को डिपार्टमेंट के लिपिक जोगेंद्र बिसला ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विरोध किया तो आरोपी ने कॅरिअर खत्म करने की धमकी दी। बदनामी के डर से वह भी चुप रही। छह जनवरी को आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाया और ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये ऐंठ लिए। जब उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी। इसके बाद आरोपी लिपिक का डिपार्टमेंट बदल दिया गया। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने लिपिक जोगेंद्र बिसला के खिलाफ अश्लील हरकत करने, ब्लैकमेल करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।