10जेएनडी29-बैठक में भाग लेते हुए सदस्य। स्रोत यूनियन
जींद। सूबे सिंह स्मारक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान गुलाब बिरौली की अध्यक्षता में हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार वैसे तो डीएससी समाज की हितैषी होने का दम भरती है, लेकिन काम इसके उलट करती है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी जो बिल्कुल निचले पायदान पर गांव में सफाई करके लोगों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, लेकिन इनको हर महीने काफी लेट वेतन मिलता है। यूनियन मांग करती है कि जल्द से जल्द जिला के सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाए। 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल होने जा रही है जिसमें अलग-अलग तरह के काम करने वाले मजदूर, कारीगर, कच्चे कर्मचारी, सफाई कर्मचारी भाग लेंगे। यह हड़ताल मुख्य रूप से केंद्र सरकार की नीतियों विशेषकर निजीकरण और श्रम संहिताओं के खिलाफ एकजुट विरोध के रूप में होने जा रही है। इसके लिए श्रमिक संगठनों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर जिला सचिव पवन कुमार, पूर्व जिला प्रधान ईश्वर सिंह, सीटू नेता रमेश चंद्र, सुखविंद्र, राजकुमारी, संजय, मनफूल, प्रवीण और पुष्पा मौजूद रहे।