फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेनरी मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक क्लीनर की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनोें को सौंप दिया है। दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव मीरका निवासी हनुमान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर रात को वह और क्लीनर हिसार के डाबड़ा गांव निवासी अजीत ट्रक लेकर जींद की तरफ से आ रहे थे। जब वह टेनरी मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें उसकी गाड़ी का क्लीनर अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें