19जेएनडी08-नगूरां गांव में एनबीसी ईंट भट्ठे पर मरीजों की रक्त पट्टिका बनाती स्वास्थ्य विभाग की
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगूरां गांव के एनबीसी ईंट भट्ठे के अलावा दालमवाला स्थित रेढू डेरी फार्म पर मजदूरों को डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बुखार संभावित मरीजों की रक्त पट्टिका बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और सुपरवाइजर पुष्पावती ने की।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए पानी के बर्तन, होदी और टंकियों की सफाई करें। झुग्गी झोपड़ियों के सामने बनी नालियों की सफाई करें और नालियों में डीजल या काला तेल डालें। उन्होंने कहा कि डेंगू में तेज बुखार, शरीर पर लाल चकते, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द और गंभीर मामलों में खून की उल्टी भी आ सकती है। ऐसे में बचाव के लिए रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े और मच्छर नाशक क्रीम का प्रयोग करें। इस अवसर पर संजय, अनिल और सुभाष भी मौजूद रहे।