फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फास्ट फूड की दुकान पर शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के गांव झील में फास्ट फूड की दुकान पर शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि झील गांव के पास एक फास्ट फूड के नाम से लोहे का खोखा रखा हुआ है। उस में झील निवासी संदीप शराब बेचने का धंधा करता है। इस सूचना पुलिस ने छापेमारी की तो वहां एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप वासी झील के रूप में हुई है। पुलिस ने वहां तलाशी ली तो शराब की 16 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें