फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल ही स्वस्थ जीवन का आधार : रणधीर मताना

विज्ञापन
16जेएनडी12: पोषण पखवाड़े के दौरान आंगनबाड़ी में स्वच्छ पेयजल की जानकारी देते हुए रणधीर मताना। स
विज्ञापन
जींद। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से वीरवार को उचाना ब्लॉक के गांव सफा खेड़ी की आंगनबाड़ी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि स्वच्छ पेयजल स्वस्थ जीवन का आधार है। दूषित पानी के सेवन से कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में हर समय पानी की आवश्यकता रहती है।
मताना ने महिलाओं को सलाह दी कि वे पीने के पानी को हमेशा साफ बर्तनों में ही संग्रहित करें और खाद्य पदार्थों को ढककर रखें ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। साथ ही जल संरक्षण के उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

खंड समन्वयक कुशल शर्मा ने कहा, धरती पर पीने योग्य पानी का भंडार सीमित है और लगातार हो रहे दोहन के कारण पानी की समस्या गहराती जा रही है। हमें पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प लेना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
सफा खेड़ी के अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में भी खंड समन्वयकों द्वारा इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी स्टाफ, ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें