जींद के उचाना कलां गांव के दुर्जनपुर गांव में लोकसभा चुनाव में हार-जीत पर एक अजीब शर्त लगी। इसमें दो युवकों ने आपस में शर्त लगाई कि यदि जयप्रकाश जीत गए है, वह आधी मूंछ कटवा लेगा। हालांकि यह बात शराब के नशे में कही गई और बाद में यह शर्त पूरी भी करनी पड़ी। काफी युवकों ने एक युवक की आधी मूंछ कटवाने की शर्त पूरी करते समय वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लोकसभा चुनाव से पहले गांव दुर्जनपुर में कुछ युवक बैठे आपस में शराब पी रहे थे। अचानक एक युवक ने कहा कि यदि जयप्रकाश जीत गए तो वह आधी मूंछ कटवा लेगा। दूसरे युवक ने कहा कि यदि रणजीत सिंह चौटाला जीते तो वह अपनी मूंछ कटवा लेगा। हालांकि उस समय वह लोग शराब के नशे में थे। चुनाव परिणाम आने पर जब हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जयप्रकाश चुनाव जीत गए तो वह युवक फिर जमा हुए और मूंछ कटवाने की शर्त को पूरा किया। मूंछ कटवाने की इन युवकों ने एक वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शराब के नशे में कुछ युवकों ने आधी मूंछ कटवाने की शर्त लगाई थी। उस समय तक वह लोग मजाक कर रहे थे, लेकिन बाद में दूसरे युवकों ने आधी मूंछ कटवाने की जिद की। इसके बाद जो युवक शर्त मार गया था, उसने आधी मूंछ कटवा ली। यह शराब मजाक-मजाक में हुआ था, लेकिन अब पूरे गांव में नाम खराब हो रहा है।
-राजेश मलिक सरपंच प्रतिनिधि।