पांच दिन पहले जींद जिले के ढाठरथ गांव निवासी 22 वर्षीय भीम सिंह के इंडोनेशिया में फंसे होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव कर वह तथ्य पेश किए, जो इंडोनेशिया से जुटाए गए हैं।
इसमें दावा किया गया है कि भीम सिंह इंडोनेशिया निवासी युवती से शादी कर रह रहा है और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इसके बावजूद भीम सिंह इंडोनेशिया से आना चाहता था। ऐसे में भीम सिंह की पत्नी ने उसका पासपोर्ट जला दिया था। दावा किया जा रहा है कि भीम सिंह को बंधक बनाने का जो दावा किया जा रहा था, वह झूठा है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर पांच दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भीम सिंह कह रहा था कि उसे इंडोनेशिया में बंधक बनाया गया है। इस पर भारत से भीम सिंह ढूंढने के लिए आठ लोगों की टीम भेजी गई और भीम सिंह द्वारा बताए गए पते पर यह लोग गए। दावा है कि इनको देख कर भीम सिंह व उसकी पत्नी उस घर से भाग गए।
हांलांकि इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त की टीम भी सक्रिय थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारी मुराली राजा भी जांच कर रहे हैं। भीम सिंह को ढूंढने में इंडोनेशिया की पुलिस ने भी मदद की। हालांकि भीम सिंह के भाई योगेश के अनुसार उनके पास किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
2016 में हुई शादी
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भीम सिंह ने इंडोनेशिया की मीहिला से जून 2018 में शादी की थी। यह मामला चर्चा में आने के बाद इंडोशिया में भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारियों ने बहादुरगढ़ निवासी एक युवक से संपर्क किया, जो कुछ दिन पहले इंडोनेशिया गया था। इस पर परिजनों से संपर्क किया गया है।
वहीं भीम सिंह के परिजनों ने 30 अगस्त को जींद प्रशासन को शिकायत देकर कहा था कि भीम सिंह अपनी फेसबुक दोस्त से मिलने इंडोनेशिया गया था लेकिन वहां उसे बंधक बनाया गया है। इस पर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन इससे पहले इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।