फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग में सांसद ने विकास के धीमे कार्यों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद सांसद व अन्य अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद रमेश कौशिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। वहीं कुछ विभागों द्वारा भेजे गए पैसे खर्च नहीं करने व युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) नहीं भेजने पर फटकार भी लगाई। सांसद ने मीटिंग में कहा कि एनएचएआई एक साल में सड़क बना देता है, लेकिन पंचायत विभाग की चौपालें दो साल बाद भी लटक रही हैं। इस दौरान 41 विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बैठक में जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा एवं भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे ही मीटिंग हॉल में पहुंच गए थे अधिकारी
मीटिंग के लिए सुबह साढ़े दस बजे ही तमाम अधिकारी मीटिंग हॉल में पहुंच गए और इसके कुछ देर बार सांसद रमेश कौशिक पहुंचे तो उन्होंने आते ही डी-प्लान व सांसद निधि कोष से होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सांसद ने कहा कि एक साल पहले आई ग्रांट की यूसी अभी तक नहीं गई है। इससे अगली किस्त रुक जाती है।
उन्होंने पंचायती राज विभाग, स्थानीय निकाय विभाग व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शीघ्र यूसी भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन

रोहतक फोर लेन परियोजना की फाइल मुख्यालय को
मीटिंग के दौरान सांसद रमेश कौशिक ने अनूपगढ़ गांव से रोहतक तक बनने वाले फोर लेन परियोजना की जानकारी मांगी। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि इसकी टेक्निकल बिड खुल चुकी हैं और यह मामला अब मुख्यालय को गया हुआ है। वहीं से टेंडर को अंतिमरूप दिया जाएगा। वहीं एनएचएआई सूत्रों के अनुसार टेंडर तय कीमत से अधिक आया है। इसके चलते अभी पेंच फंसा हुआ है।
500 विद्यार्थियों से अधिक वाले स्कूलों में लगेंगे सोलर सिस्टम
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए कि वे जिला के उन सभी स्कूलों की सूची उपलब्ध करवाए जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है। इन स्कूलों में सोलर सिस्टम लगवाए जाएंगे।
एक्सईएन को बुलाया, शीघ्र काम शुरू करने के आदेश
मीटिंग के बाद सांसद रमेश कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत की तो उनसे रोहतक रोड का सवाल किया गया। यह सड़क बनाने की प्रक्रिया आठ महीने पहले शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर सांसद ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन को बुलाकर आदेश दिए कि अगली मीटिंग से पहले इस सड़क पर काम शुरू किया जाए।
हाईवे से होगा जींद का विकास
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि पहले की सरकारों में जींद के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। पिछले पांच साल में जींद को हर ओर से नेशनल हाईवे से जोड़ा गया है। इससे विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि आज हर नेता भाजपा में आने के लिए लाइन में लगा है और विपक्ष नहीं बचा है। साथ ही कौशिक ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान कोई वादा नहीं किया, लेकिन लोगों की उम्मीदों से बढ़कर काम किया है। यही कारण है कि लोगों ने दूसरी बार भी उन्हें इतना प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें