फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को कल से मिल जाएगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
: नागरिक अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी ट्रॉयल भी अब पूरी हो चुकी है। अब बुधवार को प्लांट लगाने वाली कंपनी के अधिकारी इस ऑक्सीजन प्लांट को स्वास्थ्य विभाग को सौंप देंगा। इसके बाद इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। फिलहाल ऑक्सीजन प्लांट में आद्रता अधिक बनती है। अब कंपनी प्लांट में एक ऐसा यंत्र लगाएगी, जिससे इसमें आद्रता में कमी आएगी। ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 21 जून को ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट का सभी प्रकार का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इसके बाद इसमें बिजली फिटिंग, पाइप फिटिंग तथा मशीनें लगाने का कार्य पूरा हुआ। पिछले सप्ताह प्लांट का ट्रायल लिया गया। इसमें एक-दो जगह ऑक्सीजन की लीकेज मिली जो शुरूआत में स्वाभाविक होती है। इसे अब कंपनी ने ठीक करवा दिया है। अब जब ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया गया तो इसमें आद्रता (हवा में नमी की मात्रा) अधिक बनने लगी है। इससे ऑक्सीजन प्लांट के अंदर काफी ठंडक हो जाएगी। अब इस आद्रता को कम करने के लिए कंपनी एक यंत्र लगाएगी। इसके बाद यह ऑक्सीजन प्लांट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रधानमंत्री केयर फंड से किया गया है। बुधवार को प्लांट अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
ऑक्सीजन प्लांट का सभी प्रकार का कार्य पूरा हो गया है। इसमें फिलहाल आद्रता अधिक बनती है। इसे कम करने के लिए कंपनी द्वारा एक यंत्र लगाया जाएगा। इसके बाद ही प्लांट को स्वास्थ्य विभाग अपने नियंत्रण में लेगा। बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट स्वास्थ्य विभाग का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें