फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस पांच नई एंबुलेंस मिली

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद को मिली नई एंबुलेंस की जांच करने पहुंचा अस्पताल का दल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
आधुनिक उपकरणों से लैस पांच नई एंबुलेंस नागरिक अस्पताल को मिली हैं। पहले नागरिक अस्पताल में 16 एंबुलेंस थीं, जो बढ़कर 21 हो गई हैं। इससे मरीजों को काफी मदद मिलेगी। यह एंबुलेंस आधुनिक उपकरणों से लैस हैं और इनमें मरीजों को तुरंत हर प्रकार की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला ने बताया कि इन नई एंबुलेंस में स्वचालित स्ट्रेचर, सेक्शन मशीन, सांस के मरीजों के लिए नेबोलाइजर, ग्लूकोज जांच के लिए ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन की फिट किट, इमरजेंसी किट, दिल के मरीज के लिए स्वचालित कार्डिक मॉनीटर, करंट देने वाली डिफबरिलेटर मशीन समेत जीपीएस, बायो मीट्रिक मशीन, स्वचालित ईसीजी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहले की एंबुलेंस में इस तरह की सुविधाएं नहीं थी। सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा व एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों की जान बचाने में अधिक लाभकारी होंगी। इसके अलावा एंबुलेंस रिपेयर के लिए पहले दो हजार रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान था, अब यह राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है।
मजबूत हुई रेफरल सुविधा
नागरिक अस्पताल के पास पहले 16 एंबुलेंस थीं। दो से तीन एंबुलेंस पीजीआई रोहतक रेफर किए गए मरीजों को ही ले जाने में व्यस्त रहती थीं। दो से तीन एंबुलेंस किसी अन्य वीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा के लिए उपलब्ध रहती थी। इनमें से कई एंबुलेंस डिलीवरी के बाद महिलाओं को घर छोड़ने में व्यस्त रहती थीं। इस कारण कई बार इमरजेंसी में मरीजों को लाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती थी। अब पांच नई एंबुलेंस आने से इमरजेंसी में मरीजों को एंबुलेंस मिलने में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें