04जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में बिजली जाने के बाद बाहर बैठकर जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
जींद। शहर के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। करीब 20 मिनट तक बिजली गुल रहने के कारण ओपीडी व्यवस्था लड़खड़ा गई और उमस भरी गर्मी में मरीजों को राहत पाने के लिए ओपीडी की पर्चियों और कपड़ों से हवा करनी पड़ी।
बिजली बाधित होने के कारण चिकित्सकों को भी काम करने में दिक्कत आई। कई चिकित्सकों ने ओपीडी कमरों की बजाय बरामदे और बाहर बैठकर मरीजों की जांच की ताकि इलाज की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
सबसे अधिक दिक्कत गायनी विभाग के बाहर इंतजार कर रही गर्भवतियों और महिला मरीजों को हुई। लंबे समय तक बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही महिलाओं को गर्मी के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ आए परिजन भी परेशान नजर आए। हालांकि करीब 20 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर स्थिति सामान्य हो सकी।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में बिजली कटने की समस्या नई नहीं है। आए दिन बिजली बाधित होने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि इलाज कार्य प्रभावित न हो।
-सुरेश मरीज
बाक्स
अस्पताल में बिजली आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था की जाए और वैकल्पिक बिजली प्रणाली को भी पूरी तरह प्रभावी बनाया जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की परेशानी से मरीजों को राहत मिल सके।
-सुनील मरीज
बाक्स
अस्पताल में बिजली जाने के बाद जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। बरसात के कारण कुछ समय के लिए फॉल्ट आया था, जिसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
04जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में बिजली जाने के बाद बाहर बैठकर जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
04जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में बिजली जाने के बाद बाहर बैठकर जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद