फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिटी अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट मिला, अल्ट्रासाउंड की हाेगी सुविधा

Fri, 08 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी29: डॉ. सुमन कोहली। - फोटो : सरयू का दुग्धा​भिषेक करतीं अपर्णा यादव।
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल को डेपुटेशन पर एक रेडियोलॉजिस्ट मिला है जिसके चलते अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा में कोई रूकावच नहीं आएगी।अस्पताल में रखी पुरानी मशीन को हटा नई मशीन को इंस्टॉल करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए नए भवन के कमरा नंबर 21 का चयन करने के लिए सुझाव चिकित्सकों ने दिए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों का प्रयास है कि सब कुछ ठीक रहा था तो सोमवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर निजी अस्पतालों में महंगी फीस देने से छुटकारा मिलेगा।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले दस साल से बंद है। लोगों को बाहर निजी रेडियोलॉजिस्ट से महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। इस पद को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार उच्च अधिकारियों से रेडियोलॉजिस्ट की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में यहां से नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजी विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा है। इससे पहले रेडियोलाजिस्ट डाॅ. मंजूला डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत थी लेकिन प्रशासनिक कार्य होने के चलते वह अल्ट्रासाउंड करने के लिए समय नहीं दे पाती थी। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में कही भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
रेडियोलॉजिस्टों के अभाव में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों का यही हाल है। इसके चलते अस्पतालों में लाखों रुपये की कीमत की मशीनें धूल फांक रही हैं।

07जेएनडी29: डॉ. सुमन कोहली।- फोटो : सरयू का दुग्धाभिषेक करतीं अपर्णा यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें