फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति शहर में होर्डिंग्स व बैनर लगाने वालों पर नगरपरिषद की कार्रवाई

विज्ञापन
गोहाना रोड से होर्डिंग्स उतारते नगरपरिषद की टीम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बिना अनुमति शहर में होर्डिंग्स व बैनर लगाने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत पांच लोगों को नोटिस भेजा गया है। इन पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है व तीन दिन में जुर्माना भरने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जुर्माना राशि नहीं भरी जाती है तो कोर्ट में केस किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत शहर चार निजी अस्पतालों सहित पांच संस्थानों को नोटिस भेजा गया है। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर निजी अस्पताल, कोचिंग संस्थान, राजनीतिक, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों के बैनर लगे हुए हैं। हालांकि नगर परिषद द्वारा प्रचार के लिए जगह तय की गई हैं। निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर लगाने पर तय शुल्क भी देना होता है। ऐसे में लोग कहीं भी बैरन लगा रहे हैं। करोड़ों
नगर परिषद द्वारा डॉ. नीरज खर्ब अस्पताल, थ्री स्क्रीन वाला सीआरएस मॉल, डॉ. ललित मेमोरियल अस्पताल राहवाजा रोड, जींद टेरिस रेस्टोरेंट, डॉ. आशुतोष को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

वसूला जाएगा जुर्माना
शहर में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी बैनर व होर्डिंग्स लगाना अवैध है। नगर परिषद की टीम मुख्य मार्गों से बैनर उतार रही है। बैनर लगाने वालों के नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को पांच नोटिस पांच-पांच हजार रुपये के जारी किए गए हैं। इससे पहले भी दो नोटिस किए गए हैं। इन लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं भरने पर अदालत में केस किया जाएगा। अब यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

-मोहन भारद्वाज, सीएसआई, नगर परिषद, जींद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें