फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियां तेज, चंडीगढ़ से पहुंचीं ईवीएम

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के साथ जिला खजाना अधिकारी कार्यालय, जहां ईवीएम रखी गई हैं। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। करीब छह महीने पहले भंग हुई जिले की चार नगर परिषद व पालिकाओं के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चली हैं। हालांकि अभी तक चुनाव को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन सरकार ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सोमवार रात को पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जींद व नरवाना नगर परिषद, जुलाना व उचाना पालिकाओं के लिए ईवीएम लाई गई हैं। इस बार 124 मतदान केंद्रों पर 1117424 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे।
हालांकि संभावित उम्मदवारों ने नगर परिषद का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव की तैयारी कर ली थी। लेकिन इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधा होगा। ऐसे में चेयरमैन के लिए आरक्षित होने वाली नगर परिषद व पालिकाओं पर लोग अटके हुए थे। अब तय हो गया है कि जींद नगर परिषद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। ऐसे में नगर परिषद चुनाव के लिए चौसर बिछ चुकी है।
विज्ञापन

हर मतदाता डालेगा दो मत
इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधा हो रहा है। ऐसे में हर मतदान केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखी जाएंगी। ऐसे में मतदाता दो मत डाल कर एक मत से चेयरमैन व दूसरे से पार्षद का चुनाव करेगा। इसके लिए हिसाब से जींद के लिए 320 बेल्ट यूनिट व 320 कंट्रोल यूनिट आ चुकी हैं।
जींद में आरक्षित वार्ड की स्थिति
शहर के 31 वार्ड हैं। इनमें से नौ ऐसे वार्ड हैं जो पहले सामान्य थे, अब इन्हें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। हालांकि इनमें से फिलहाल वार्ड नंबर दो में महिला पार्षद हैं। शेष आठ वार्ड से पुरुष पार्षद हैं। इसके चलते आठ पुरुष पार्षदों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। ऐसे ही अन्य श्रेणी के वार्ड में भी फेरबदल हुआ है।
महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड :
शहर के 2, 3, 4, 5, 9, 10, 14, 17, 22, 23, 27 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें से वार्ड 10 और 23 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 1, 29, 30 आरक्षित हैं।
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड : इनके लिए 7 व 13 आरक्षित हैं।
वार्ड पुरुष मतदाता महिला अन्य बूथ
01 2191 2033 1 04
02 1931 1705 0 04
03 1570 1423 0 03
04 2912 2614 0 06
05 1901 1781 0 04
06 2068 1801 0 04
07 1557 1417 1 03
08 2228 2001 0 05
09 1820 1624 0 04
10 2015 1780 0 04
11 1865 1674 0 04
12 2061 1783 0 04
13 2263 1986 1 04
14 2238 1953 0 04
15 3029 2716 0 06
16 2660 2254 0 05
17 1385 1305 0 03
18 1457 1302 0 03
19 2069 1859 0 04
20 1947 1855 0 04
21 1053 962 0 02
22 1356 1236 0 03
23 2042 1866 0 04
24 2026 1751 0 04
25 2331 2206 0 05
26 1900 1672 0 04
27 2385 2094 0 05
28 2188 1953 0 04
29 1664 1378 0 03
30 1728 1604 0 04
31 2112 1881 0 08
कुल 61952 55469 3 124
इस संबंध में जींद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि चुनाव की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भेजी हैं। नियमानुसार ईवीएम को खजाना कार्यालय में रखवा दिया गया है। आगे का फैसला सरकार के स्तर पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें