फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सितंबर को अंबाला में प्रदर्शन करेंगे हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा अलेवा ब्लॉक की मीटिंग प्रधान सुभाष की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के जिला प्रधान जयकरण, सीटू राज्य कमेटी सदस्य संदीप जाजवान व करतार लोहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ग्रामीण चौकीदार हरियाणा प्रदेश की आंख, कान व नाक हैं। जो गांव की हर प्रकार की सूचना सरकार के पास पहुंचाते हैं। लेकिन भाजपा सरकार चौकीदारों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण चौकीदारों में भारी रोष है। इसलिए मांगो को लेकर 18 सितंबर को अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदेशभर के ग्रामीण चौकीदार प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा भाजपा ने 44 श्रम कानूनों को रद्द चार लेबर कोड में बदल कर मजदूरों व कर्मचारियों को पूंजीपतियों व मालिकों के गुलाम बनाने का पक्का प्रबंध कर दिया है। कृषि कानून लागू करने का मकसद पूंजीपतियों के मुनाफे को बढ़ाना है। सभी की मांग है कि ग्रामीण चौकीदारों को रेगुलर किया जाए। ग्रामीण चौकीदारों को 24 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। सभी ग्रामीण चौकीदारों को पीएफ. व ईएसआई में कवर किया जाए। महंगाई भत्ता लागू किया जाए। वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। बकाया मुनादी भत्ते का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें