फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर ट्रक चढ़ने से मां-बेटी की मौत के बाद बच्चे की नानी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लक्की के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
अनूपगढ़ के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बनिया खेड़ा निवासी लक्की (12), उसकी मां पूनम की मौत के बाद जुलाना निवासी बच्चे की नानी सुनहेरी की भी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। लक्की के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल जींद में तो पूनम और सुनहेरी के शव का पीजीआई रोहतक में हुआ है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलाना निवासी विनोद ने बताया कि सोमवार को वह जुलाना के वार्ड छह निवासी लीलू अपनी मां को बहन की ससुराल बनियाखेड़ा गांव में लकवे की दवा दिलवाने के लिए गया हुआ था। घर लौटते समय वह मां की देखभाल के लिए अपनी बहन पूनम और भांजे लक्की को भी साथ लेकर आ रहा था। जब वह अनूपगढ़ के पास पहुंचा तो उसकी कार खराब हो गई। कार को सड़क के किनारे खड़ी कर लीलू उसे ठीक करने के लिए बोनट खोल रखा था। उसका भांजा लक्की भी नीचे उतरकर कार के पास ही खड़ा था। उसकी बहन और मां कार मेें ही बैठी रहीं। इस दौरान पीछे से आया एक ट्रक कार पर चढ़ गया। कार ठीक कर रहा लीलू टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जबकि साथ में खड़ा उसका भांजा और कार में बैठी बहन पूनम व मां सुनहरी ट्रक के नीचे दब गए। इसमें लक्की की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम और सुनहेरी देवी को कार से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों की ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि कालवा निवासी ट्रक चालक अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने और दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें