फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

विज्ञापन
नाबा‌लिग लड़की की शादी रुकवाने पहुंची टीम। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की सतर्कता के चलते रविवार को मुआना गांव में साढ़े 17 वर्ष की लड़की को बालिका वधू बनने से बचाया। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथल जिले के कलायत की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की जिले के मुआना गांव में लाकर शादी की जा रही है। लड़की की बारात मदनपुर जिला करनाल से आएगी।
विज्ञापन

इस पर कार्यवाई करते हुए रवि लोहान, एसआई राजबीर सिंह, महिला कांस्टेबल आरती, नीलम, एसपीओ सतीश के साथ मौके पर गांव में पहुंचे। इस पर लड़की के परिजनों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगकर जांच की तो उसमें लड़की की आयु साढ़े 17 वर्ष मिली। इस पर टीम ने लड़की के परिजनों को बाल विवाह के नियमों के बारे में जानकारी दी और बताया कि लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं की जा सकती। इस पर परिवार सहमत हो गया तथा शादी को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें