फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में 29 को होगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल बूरा ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट करनाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रदेश के सीनियर सेकंडरी और उच्च विद्यालयों में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट सीडैक मोहाली द्वारा लिखित परीक्षा देकर मेरिट के आधार पर नियुक्त हुए थे, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को वेतन समय पर नहीं मिलता। जिससे कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को अपने परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है।
जिला महासचिव सुखी नेहरा ने कहा कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं कि कंप्यूटर लैब की मरम्मत के लिए बजट भेजा जाए, ताकि खराब पड़े कंप्यूटरों को ठीक करवाया जाए। प्रदेश के कई स्कूलों की कंप्यूटर लैब में चोरी हो चुकी, लेकिन शिक्षा विभाग कंप्यूटर लैब की और कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार से मांग हैं कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के रिक्त पड़े पदों को भरा जाए, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा सुचारु रूप से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें