फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे जींद, हाइड्रोजन गैस प्लांट का किया दौरा

Wed, 08 Jul 2026 06:15 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद रेलवे स्टेशन के पास ही हाईड्रोजन गैस प्लांट बनाया गया है और इसी स्टेशन से देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे जींद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जींद पहुंचे और 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले जींद जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री ने जींद जंक्शन पर प्रस्तावित हाइड्रोजन प्लांट और हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

एकलव्य स्टेडियम का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

इसके बाद मुख्यमंत्री एकलव्य स्टेडियम पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं और प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
विज्ञापन




सीएम के आने से पहले चीफ सेक्रेटरी ने लिया जायजा

वहीं, सीएम के आने से पहले बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी जींद पहुंचे और विभिन्न स्थलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जींद पहुंचने पर रेस्ट हाउस में पुलिस ने मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन मैदान का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरने का प्रस्ताव है। यहां सुरक्षा व्यवस्था, हेलिपैड और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इसके बाद जींद रेलवे जंक्शन पहुंचकर उस स्थल का निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा घेरा और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें