फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरकरामजी, निडाना और किनाना में बनेगी सीएचसी-पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला के खरकरामजी और निडाना के आसपास गांव के क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं बेहतर होगी। इन दोनों गांव में करीब 13 करोड़ की लागत से पीएचसी और सीएचसी का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी जिससे आसपास के 25 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खरकरामजी में सीएचसी, निडाना और किनाना में नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सीएचसी और पीएचसी के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
खरकरामजी गांव में बनने वाली सीएचसी पर 719.12 लाख रुपये खर्च होंगे। सीएचसी के भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसका निर्माण छह महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

किनाना गांव में भी 330.62 लाख रुपये की लागत से पीएचसी का निर्माण कार्य जारी है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन तैयार किया जा रहा है। इन पीएचसी में ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टाफ के लिए कमरे और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
इनके अलावा निडाना गांव में 324.78 लाख रुपए की लागत से पीएचसी का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं को फायदा होगा
सीएचसी-पीएचसी का निर्माण पूरा होने के बाद गर्भवती महिलाओं को फायदा होगा क्योंकि उन्हें प्रसव के लिए अपने गांव से 15-20 किमी. दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता था। ऐसे में गंभीर अवस्था के चलते फिर पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था लेकिन अब उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही मिल जाएगी। इनके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को समय पर इलाज मिल सकेगा। छोटे-मोटे रोगों के लिए अब जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सभी निर्माण कार्य जल्द पूरे कर सीएचसी व दोनों पीएचसी को जल्द ही शुरु किया जाएगा।
वर्जन
खरकरामजी में 719.12 लाख से सीएचसी का निर्माण किया जा रहा है। करीब छह माह में सीएचसी का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा गांव निडाना और किनाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें