फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण बढ़ाने के लिए डिप्टी सिविल सर्जन को सौंपे चार्ज

विज्ञापन
सीएचसी उझाना में टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण करते डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। अब जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र पर एक-एक डिप्टी सिविल सर्जन को कार्यभार सौंपा गया है। अपने-अपने क्षेत्र में यह डिप्टी सिविल सर्जन जाकर कोरोना वैक्सीन के कार्य का निरीक्षण करेंगे। यदि कोई भी कर्मचारी लापरवाही करता मिला तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में यह डिप्टी सिविल सर्जन वैक्सीन के दायरे को बढ़ाने के लिए अपनी योजना अनुसार कार्य कर सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया जिले में कोरोना वैक्सीन की गति धीमी होने से काफी चिंतित हैं। अब उन्होंने एक-एक डिप्टी सिविल सर्जन को दो-दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का कार्यभार सौंपकर यहां पर कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को उचाना व कंडेला, डॉ. जेके मान को नरवाना व उझाना, डॉ. तीर्थ बागड़ी को जुलाना व खरकरामजी, डॉ. रघुबीर पूनिया को जींद शहर, डॉ. संदीप लोहान को मुआना व अलेवा और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह को सफीदों व कालवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वैक्सीनेशन को लेकर कार्यभार सौंपा है। अब यह स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा व जांच करेंगे।
मंगलवार को लगी 4831 लोगों को वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1695 लोगों को पहली और 1589 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 448 लोगों को पहली और 496 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 279 लोगों को पहली और 324 को दूसरी डोज लगाई गई। मंगलवार को 2422 लोगों को पहली और 2409 को दूसरी डोज लग पाई। अब तक 680948 को पहली और 220324 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें