23जेएनडी20-सीआरएसयू में चौ. चरण सिंह की जयंती मनाते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने सोमवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित किए। सदस्यों ने चौ. चरण सिंह के किसान हितैषी कार्यों को याद किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम कुलसचिव प्रो. विशाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि जिस प्रकार पहले की सरकारों ने किसानों का अपमान किया। अब वर्तमान सरकार भी किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान का नारा देने वाली सरकार धरातल पर फेल दिखाई दे रही है। न तो उससे वैकल्पिक फसलों का कपास में गुलाबी सुंडी का कोई समाधान है और न ही अच्छे बीज हैं। न ही मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। इससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। उपप्रधान अभिषेक ने कहा कि चौ. चरण सिंह ने सदैव किसान हितैषी कार्य किए, जिसके फलस्वरूप 23 दिसंबर को उनकी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव की तर्ज पर पूरे देश में एक समान शिक्षा और एक समान फीस का प्रावधान हो ताकि जरूरतमंद छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर सकें।
मीडिया प्रभारी प्रथम ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। सरकार को उन पर ध्यान देना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। इस अवसर पर पल्लवी देशवाल, जसकरण विर्क, संयम, तेजस्वी, प्रेरणा, अदिति अहलावत मौजूद रहे।
23जेएनडी20-सीआरएसयू में चौ. चरण सिंह की जयंती मनाते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन