फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुजरात में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान राजू मोर की अगुवाई में जश्न मनाया गया । जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2002 में 127 सीट जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जब नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री बने थे। ये मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व और विकास की नीतियों की जीत है। गुजरात के चुनावी इतिहास की सबसे ज्यादा सीट जीताकर मोदी जी के विकास कार्यों, सरकार की नीतियों पर गुजरात की जनता ने अपनी मोहर लगा दी है और पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भाजपा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने खूब झूठ फैलाया, प्रपंच रचे, केजरीवाल ने भी खूब झूठे वादे किए, फ्री के प्रलोभन दिए, सरकार को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने सभी को नकार दिया। गुजरात के चुनाव नतीजे देश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से रिकार्ड तोड़ बहुमत देने का काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, वरिष्ठ नेता सुधीर गौतम, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवंत सिंहमार, जिला कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित ढाकल, गुरलाल सिंह, अनिल शर्मा, संदीप गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जयदेव अहिरका, योगिता भारद्वाज, बबरुभान भारद्वाज, मंडल महामंत्री मुकेश लुदाना, नगर पार्षद प्रदीप सिंगरोहा, सुनील कुमार विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें