फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदी के पेपर में पकड़ा एक नकलची

Wed, 01 Mar 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में एक विद्यार्थी काे नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा के लिए 38 केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर 300 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई। जिलेभर में लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा अधीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। इसके अलावा गेट पर सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया था। उड़नदस्ते द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
परीक्षा केंद्र के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवाया गया और धारा 144 लगाई गई। परीक्षा केंद्र में बैठने से पहले सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा देने के लिए निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान केंद्र के पास पांच या पांच से ज्यादा व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते। मंगलवार को हुई परीक्षा में केवल एक यूएमसी जाट स्कूल में बनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अच्छे से तैयारी कर परीक्षा दे। अगर कोई विद्यार्थी नकल करते हुए पाया गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे की परीक्षाओं में ओर सख्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें