फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोहे की ग्रिल में उतरे करंट से गोवंश की मौत, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शहर के हुड्डा सेक्टर स्थित एक पार्क की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट आने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और गौसेवक मौके पर पहुंच गए। गोवंश की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोवंश पार्क के पास घूम रहा था। इसी दौरान वह पार्क की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल के संपर्क में आ गया। ग्रिल पर बिजली के पोल से एक तार बंधी हुई थी, जिसके कारण ग्रिल में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही गोवंश ग्रिल के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर गौसेवक और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोलों से तारें नीचे लटक रही हैं और कई बिजली मीटर भी असुरक्षित स्थिति में लगे हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे गौसेवक रामजाने ने कहा कि यह बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का परिणाम है, जिसका खामियाजा आज एक बेजुबान गोवंश को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा है। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को कई बार शहर में लगे बिजली के पोलों, नीचे लटकती तारों और असुरक्षित बिजली मीटरों के बारे में अवगत कराया जा चुका है।
बार-बार मांग की गई कि मीटरों को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाए तथा लटकती तारों को ऊपर खींचकर व्यवस्थित किया जाए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था। गौसेवकों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शहर में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
वर्जन
बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि हुड्डा ग्राउंड में लगे बिजली के पोल से जमीन तक जाने वाली अर्थिंग वायर के संपर्क में पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट की तार आ गई थी। इसी कारण अर्थिंग वायर के माध्यम से पार्क की लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे गोवंश की मौत हुई। घटना के बाद संबंधित स्ट्रीट लाइटों को पोल से हटा दिया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई दुर्घटना दोबारा न हो। –महेश, शहरी एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें