फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दवा लेने अस्पताल आई महिला की चुराई नकदी और सोने की बाली

Fri, 18 Oct 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई महिला को बातों में उलझाकर दो युवकों ने सोने की बाली, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगूरां निवासी जश्वेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई थी। जब वह दवा लेकर बाहर आई तो दो युवकों ने उससे खाना खाने के नाम पर पैसे मांगे। इस पर उसने उनको 40 रुपये दे दिए। रुपये कम होने की बात कह कर उन्होंने और रुपयों की मांग की। दोनों युवकों ने उसके पास नकदी को देख लिया था। इसके बाद दोनों ने उसे कागज और एक रुमाल दे दिया। बाद में जब उसने खुद को संभाला तो उसकी कानों की सोने की बाली और 15 हजार रुपये गायब मिले। एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें