फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डायग्नोस्टिक सेंटर के फर्जी सर्विस एग्रीमेंट व शपथ पत्र बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में बने रेडियोलॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर के फर्जी सर्विस एग्रीमेंट व शपथ पत्र बनाने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रेडियोलॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. रमेंद्र सिंह कालीरमन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले सप्ताह उसके पास हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के जींद सेंटर के कर्मचारी सुमित व वैभव त्यागी सर्विस एग्रीमेंट का शपथ पत्र लेकर आए। जब उसने एग्रीमेंट देखा तो कंपनी की तरफ से उनकी बिना सहमति के शपथ पत्र तैयार किया गया था। उनकी तरफ से कोई भी शपथ पत्र नहीं खरीदा गया और न ही किसी नोटरी से सत्यापित करवाया गया, लेकिन इसमें पूरी प्रक्रिया की हुई थी। शपथ पत्र के ऊपर उनके फर्जी हस्ताक्षर, कोई दूसरा मोबाइल नंबर व मेल आईडी लिखी हुई थी। जब कर्मचारियों से इसके बारे में पता किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी सुमित व वैभव त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें