फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन लोगों को घायल करने पर पांच पर केस दर्ज

Fri, 03 May 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुंदर नगर में ट्रैक्टर के पहिये से रैंप टूटने से खफा पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिल कर ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुंदरनगर निवासी रीटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मकान का निर्माण कर रही है। उनके पति ने ट्रॉली में मिट्टी मंगवाई थी। ट्रैक्टर का अगला पहिया पड़ोसी कुलदीप के रैंप पर चढ़ गया। इसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई। शाम को उनके पति युद्धवीर तथा मां गली में बैठी हुई थीं तो कुलदीप व उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें उसे, उसके पति तथा मां को चोटें आईं। शहर थाना पुलिस ने रीटा की शिकायत पर कुलदीप, उसकी पत्नी पुष्पा को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें