जींद। चार स्थानों पर आधा दर्जन ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने किसानों की शिकायतों के आधार पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
गांव छाप्पर निवासी जसविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को चोरों ने उसके तथा दो पड़ोसियों को ट्यूबवेल से केबल को चोरी कर लिया। वहीं गांव शीलाखेड़ी निवासी सुभाष के खेत से चोरों ने कीमती केबल को चोरी कर लिया। बिजली निगम के एसडीओ ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को चोरों ने गांव मोहलखेड़ा निवासी राजबीर के खेत से बिजली केबल बंडल को चोरी कर लिया। वहीं हथो निवासी संतोष देवी के खेत से भी कीमती केबल को चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद