फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लाटों में हिस्सेदारी और राशि नहीं देने पर बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दो व्यक्तियों ने मिलकर साझे में पांच प्लाट खरीदे। फिर एक व्यक्ति ने अपने साथी को न तो प्लाट में हिस्सा दिया और न ही राशि वापस की। राशि मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्लाट और राशि हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर निवासी सतप्रकाश सिंगला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेल टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने प्रॉपटी डीलर राजकुमार सिंगला के साथ मिलकर पांच प्लाट हिस्सेदारी में खरीदे थे। इनका पूरा भुगतान उन्होंने ही किया। प्लाटों की रजिस्ट्री बंद होने के कारण शुरू में राजकुमार सिंगला ने रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई और कहते रहे कि जब रजिस्ट्री खुल जाएगी तो उसके नाम करवा देंगे। अब इन बातों को कई साल बीत चुके हैं लेकिन राजकुमार ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं करवाई। कहा कि यदि रजिस्ट्री नहीं करवा रहे तो तो फुल पेमेंट एग्रीमेंट बनवा दे लेकिन उसने फुल पेमेंट एग्रीमेंट भी नहीं बनवाया। अब वह उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतप्रकाश ने बताया कि सफीदों रोड पर 242 वर्ग गज का प्लाट है, उसमें राजकुमार ने जानबूझकर हेरा-फेरी, धोखाधड़ी, विश्वासघात करते हुए आगे के कामर्शियल प्लाट की रजिस्ट्री उसने अपनी पत्नी मंजू के नाम करवा दी जबकि उस जमीन में उसका आधे हिस्से का बराबर का शेयर है। रोहतक रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में 400 वर्ग गज के प्लाट में भी राजकुमार ने धोखाधड़ी की है। जब उसने बराबर के हिस्से के अपने दो प्लाटों को बेचने की बात राजकुमार के साथ की तो उसने टाल मटोल कर उन प्लाटों का भी हिसाब नहीं किया। अब वह खरीदे गए किसी भी प्लाट में हिस्सेदारी देने से मना कर रहा है और टोकने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। राजकुमार द्वारा परेशान किए जाने के चलते उसे दिल का आघात भी लगा है और उसका दिल का आपरेशन होना है। अब राजकुमार सिंगला और उसका बेटा राहुल सिंगला उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें