एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि मामले में एसआईटी ने स्कूल में पड़ने वाली सभी छात्राओं की काउंसिलिंग की। इसके अलावा स्कूल की छात्राओं द्वारा सुसाइड मामले में अभी तक एसआईटी को सबुत हाथ नहीं लगे। और न ही इस मामले में जिस महिला प्राध्यापिका का नाम सामने आया था।
जींद के उचाना के स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड के मामले में आज अदालत में पुलिस ने चार्ज शीट पेश की है। इस मामले में आईपीएस दिप्ति गर्ग ने एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी है। उचाना में प्राचार्य द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में एसआईटी का गठन आईपीएस दीप्ति गर्ग के नेतृत्व में किया गया था।
विज्ञापन
एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि मामले में एसआईटी ने स्कूल में पड़ने वाली सभी छात्राओं की काउंसिलिंग की। इसके अलावा स्कूल की छात्राओं द्वारा सुसाइड मामले में अभी तक एसआईटी को सबुत हाथ नहीं लगे। और न ही इस मामले में जिस महिला प्राध्यापिका का नाम सामने आया था। इसमें महिला आयोग की टीम ने महिला प्राध्यापिका की गिरफ्तारी की सिफारिश भी की थी, लेकिन ठोस साक्ष्यों के आधार पर अब तक इसमें महिला अध्यापिका की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसके अलावा अदालत में अब तक 164 के तहत छह छात्राओं ने ही अपने बयान दर्ज करवाए हैं। जिसकी आज अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।