फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जींद में सैनिटरी कारोबारी को तीन करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई

Sat, 24 Oct 2026 09:52 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पीड़ित कारोबारी आकाश गर्ग उर्फ सोनू गर्ग के अनुसार, उन्हें 10 और 17 अक्टूबर को कई बार व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल और ऑडियो संदेशों में आरोपी ने खुद को रोहतक का सुरेंद्र काला बताते हुए तीन करोड़ रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के एक सैनिटरी कारोबारी को तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेशों के माध्यम से कारोबारी पर दबाव बनाया। रकम न देने पर पुलिस सुरक्षा के बावजूद अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी उपासना से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित कारोबारी को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन


धमकी और फिरौती की मांग
पीड़ित कारोबारी आकाश गर्ग उर्फ सोनू गर्ग के अनुसार, उन्हें 10 और 17 अक्टूबर को कई बार व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल और ऑडियो संदेशों में आरोपी ने खुद को रोहतक का सुरेंद्र काला बताते हुए तीन करोड़ रुपये देने की मांग की। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी ने कारोबारी और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। संदेश में यह भी कहा गया कि दुकान पर पुलिस सुरक्षा या गार्ड तैनात होने से कुछ नहीं होगा और फिरौती की रकम देनी ही पड़ेगी।

व्यापारियों में भय का माहौल
कारोबारी ने बताया कि इस संबंध में 12 अक्टूबर को भी पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन धमकी मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से शहर के कारोबारियों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करने और आरोपियों तक पहुंचने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा
शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी उपासना से मिला। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए जांच सीआईए वन की टीम को सौंपने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है और पीड़ित कारोबारी की सुरक्षा के लिए दो गनमैन मुहैया कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें