फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैना चौटाला के काफिले पर हमले का मामला: आठ लोगों की हुई पहचान, जींद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हिसार लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीडियो के आधार पर पुलिस आठ आरोपियों की पहचान की है। बता दें कि जजपा कार्यकर्ताओं व विरोध करने वालों के बीच हाथापाई हुई थी।
विज्ञापन
जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमले की और घायलों की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के रोजखेड़ा गांव में हिसार लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हमला करने के आठ आरोपियों की पहचान हो गई है। इनमें से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने वीडियो के आधार पर की है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गांव रोजखेड़ा निवासी रामदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोग अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे नैना चौटाला का काफिला रोजखेड़ा गांव में पहुंचा था। कुछ युवकों ने काफिले का पीछा किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध करना शुरू कर दिया। काफी देर तक जजपा कार्यकर्ताओं व विरोध करने वालों के बीच हाथापाई हुई। किसी एक व्यक्ति ने पत्थर उठाकर नैना चौटाला के काफिले में चल रही पॉयलेट गाड़ी पर मार दिया। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी पत्थरबाजी की और मारपीट की।

इस हमले में दो महिलाओं समेत छह कार्यकर्ताओं को चोट आई। सभी नागरिक अस्पताल उचाना में लाया गया और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उचाना पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने पुलिस महानिदेशक से बातचीत की और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने डीजीपी से उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की भी मांग की थी। डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य सात लोगों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें