फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी आशु को गोली मारने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एलआईसी के बाहर हत्या के आरोपी राम कॉलोनी निवासी आशु को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने आरा रोड निवासी नवीन सांगवान को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे राम कॉलोनी निवासी आशु पर एलआईसी के बाहर फायरिंग की गई थी। कुल पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली आशु के कंधे में लगी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आशु के बयान पर केस दर्ज किया है। आशु पर करीब नौ महीने पहले काठ मंडी में शराब ठेके के कारिंदे झील गांव निवासी नरेश की हत्या का आरोप है। पुलिस ने अब आरा रोड निवासी नवीन सांगवान को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में आशुतोष उर्फ आशु ने बताया कि वह शनिवार को पेशी भुगत कर कोर्ट से वापस जा रहा था। जब वह गोहाना रोड से एलआईसी की तरफ आ रहा था तो तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। जान बचाने के लिए वह एलआईसी की तरफ भागकर आया। वहां पर आरोपियों ने उस पर पांच राउंड फायरिंग की। जिनमें से तीन राउंड एलआईसी के बाहर व दो राउंड एलआईसी भवन के अंदर फायर हुए। आशु ने एलआईसी की बेसमेंट में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आशु की शिकायत पर आरा रोड निवासी नवीन व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें