फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तूड़ी के 30 कूप जलने पर अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। गांव कटवाल और बिघाना के बीच संदिग्ध हालात में 30 कूप तूड़ी के आग से जलने पर अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अलेवा निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव कटवाल और बिघाना के बीच अपने खेत में 30 कूप तूड़ी के लगाकर पशुचारे का भंडारण किया हुआ था, जिनमें 900 ट्रॉली तूड़ी थी। इसकी कीमत 30 लाख रुपये थी। एक जून को दोपहर को उसके तूड़ी के कूपों में आग लग गई।
फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में उसके सभी कूप जल कर राख हो गए। तूड़ी कूपों के ऊपर कोई बिजली लाइन भी नहीं है। मनदीप ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके तूड़ी के कूपों को आग लगाई है। अलेवा थाना पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मौके पर चार फायर बिग्रेड की गाडियां पहुंची थीं। ग्रामीण ने ट्रैक्टर भी आग पर काबू पाने के लिए बुलाए थे। किसान की शिकायत पर फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें