फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला चिकित्सक से मारपीट में पति समेत पांच पर केस दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी21: प्रचारक महेंद्रपाल बंसीवाल का अभिनंदन करते हुए प्रजापति समाज के लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। शहर के थाना सफीदों में कथित रूप से महिला चिकित्सक और उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड नंबर 8 निवासी एमबीबीएस डॉ.भारती वर्मा ने बताया कि उन्होंने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी थी।
इस मामले में 29 मार्च को उन्हें थाने में बुलाया गया था। थाने में काफी समय तक पंचायत हुई। बाद में महिला पुलिस ने उन्हें 30 मार्च को दोबारा बुलाने का समय दिया। आरोप है कि जब वह थाने से बाहर निकलने लगीं तो उसके पति ने गालियां दीं। जब उनके परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पति, सास, सुसर, देवर व देवरानी ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव करवाया। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने व उसके बेटे को उठाकर ले जाने की धमकी दी। मारपीट में उसके परिजनों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें