फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की देखभाल प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : राजेश

Sun, 26 Jul 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी07-एक पेड़ मां के नाम अ​भियान के तहत पौधरोपण का संदेश देते हुए बच्चे। स्रोत कर्मचा
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ जिले में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में जुटे हैं। उनकी अपील पर विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प ले रहे हैं।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और तापमान में वृद्धि जैसी चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण है। यदि हर व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
उन्होंने बताया कि एफएलएन गतिविधियों के साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। बच्चों को अपने माता-पिता के साथ पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें